मां प्रकृति फाउंडेशन, RBM NEWS, नूगा बेस्ट व eSSA FOUNDATION की ओर से किया गया भूमि पूजन
गुरुग्राम। 14 जनवरी मकरसंक्रांति के मौके पर मां प्रकृति फाउंडेशन की ओर से सुल्तानपुर, फर्रुखनगर, गुरुग्राम में मां प्रकृति विलेज बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया और औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर मां प्रकृति फाउंडेशन, RBM NEWS, नूगा बेस्ट व eSSA FOUNDATION की पूरी टीम मौजूद रही।
मां प्रकृति फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को BACK TO NATURE यानी वापस प्रकृति की ओर ले जाना है ताकि लोग सुखी और आनंदित जीवन जी सके। इसी के लिए यहां मां प्रकृति विलेज का निर्माण किया जा रहा है जिसमे हम बेेेसहारा.व वृद्ध लोगों को रख कर.उनकी सेेवा करेंगे।
दिलीप शर्मा ने बताया कि मां प्रकृति फाउंडेशन की ओर से आओ भारत में भारत को ढ़ूढे मुहीम भी चलायी जा रही है। इस मुहीम के तहत जल्द ही काश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली जाएगी।
वहीं eSSA FOUNDATION के संस्थापक व एडवोकेट ब्रज गुप्ता ने कहा कि हम मां प्रकृति फाउंडेशन के साथ मिलकर हरितक्रांति के लिए बड़े पैमाने पर बृक्षारोपण अभियान चलाएंगे।
मौके पर मां प्रकृति फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप कुमार शर्मा, कमलेश कुमार, हेमलता डोगरा, अशोक कुमार, जतीन वत्रा, परवेज आलम, दीपक डोगरा, अमित शर्मा, चारू वत्रा, ऋतु शर्मा, अनिता शर्मा, किरण यादव, नूगा बेस्ट के संचालक विनोद सिंह व निशा वशिष्ठ, RBM NEWS के संपादक सुरेन्द्र प्रताप, एंकर स्मिता, eSSA FOUNDATION के संस्थापक व एडवोकेट ब्रज गुप्ता, द्वारका दिल्ली के मुकेश यादव व नई दिल्ली के डॉ विकास मौजूद रहे।
